धीरज शर्मा की रिपोर्ट:-
ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले माफिया के साथ सात अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे!
भागलपुर पुलिस जिला में बीते कुछ दिनों में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले की संख्या बल लगातार बढ़ते जा रहा था। इसी बीच ततारपुर थाना छेत्र में दिनांक 16/ 8 /2022 को तकरीबन 7:00 बजे रिकाबगंज मोहल्ला के विख्यात ब्राउन शुगर के थोक विक्रेता ऋषि कुमार सिंह पिता स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के द्वारा बांका तथा भागलपुर के ब्राउन शुगर के साथ खरीद बिक्री का कारोबार ततारपुर थाना छेत्र अंतर्गत रिकाबगंज मैदान में किया जा रहा था।वही इसकी गुप्त सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को मिलते ही इसके विरुद्ध थाना प्रभारी की अध्यक्षता में एक टीम गठन कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। वही मौके घटना स्थल पर कुल सात लोगो ऋषि कुमार सिंह थाना ततारपुर, अजय कुमार थाना बबरगंज ,मोहमद सैफी खान थाना ततारपुर,मोहमद प्रिंस थाना मोजाहिदपुर , बिहारी यादव थाना जिला बांका ,गौरव कुमार थाना जिला बांका ,और अविनाश कुमार थाना जिला बांका को ब्राउन शुगर140 ग्राम जिसकी अनुमानित राशि लगभग 2 लाख ,3 पिस मोटरसाइकिल सहित नगद कुल 35820 रुपए , के साथ साथ 11 पिस मोबाइल ,इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन 2 पिस,लाइटर 2 पिस के साथ 2 पिस पर्स बरामद किया गया ।वही बिहारी यादव एवं अभिनाश यादव इसके पूर्व भी बांका थाना से जेल गया हुआ है।वही ऋषि कुमार सिंह आदमपुर थाना से पूर्व में जेल जा चुका है।




