घर में आग लगने से सिलेंडर विस्फोट, एक की मौत, दर्जन से अधिक घायल!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

पुर्वी चम्पारण के रामगढ़वा प्रखंड के चम्पापुर गांव में मवेशियो के लिये जलाये अलाव से फैली आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना हुई। जिसमे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बताया गया है कि एक जख्मी की मौत मोतिहारी के निजी अस्पताल में हो गई है।आश्चर्य इस बात की है जिस घर मे आग लगी थी,उस घरवालों को कुछ नही हुआ है। जो व्यक्ति घायल हुए हैं ओ सभी लोग आग बुझा रहे थे। उसी समय सिलेंडर फट गया और ओ लोग चपेट में आ गए । दो घायल व्यक्तियो का चारो पैर कट कर दूसरे जगह पर बिखर गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका दहल गया ।सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुँची जो अभी भी बचे आग को बुझाने में लगी है। बताया गया है कि दुर्घटना में स्थानीय मनोज साह की सदर अस्पताल में मौत हो गई। वही धीरज कुमार का सदर अस्पताल में ईलाज जारी है। वही मुन्ना कुमार,मनीष कुमार,राजन कुमार, रौशन कुमार,भगवान कुमार,आकाश कुमार,विकाश कुमार घायल है। इन सभी घायलों का ईलाज निजी अस्पताल में जारी है। इसमें दो लोग सामान्य घायल है,जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर ही जारी है।घटना से पूरा गांव दहसत व्याप्त हो गया है। चारो ओर चीख पुकार मची है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार आग रात्री को 2:17 बजे हुई थी।आग रामाश्रय साह तेली के घर मे लगी थी।

Join us on:

Leave a Comment