धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
मोतिहारी में विकास की पोल खुली है। एकाएक कार्यालय का छत गिरने से अफरा तफरी मच गयी। हलाकि छत गिरकने से कोई गम्भीर रुप से जख्मी तो नहीं हुआ लेकिन कार्यालय के कम्प्यूटर और आवश्यक सामग्री टूट कर चकनाचूर हो गये है। घटना मोतिहारी नगर स्थित सदर प्रखंड कार्यालय आरटीपीएस विभाग का है। छत गिरने के बाद कर्मियों में हडकम्प सा मच गया और कर्मचारियों ने कार्यालय से अपनी कुर्सियों को बाहर की ओर भागकर जान बचाया है। जिसके बाद कर्मचारी कार्यालय के बाहर पेड के नीचे कार्य का संचालन कर रहे है। छत गिरने से दहशतजदा कर्मी कार्यालय के अन्दर जाने से डर रहे है। जबकि अपने आवश्यक कार्य को लेकर दर्जनों लोग परेशान दिखे। कर्मियों के कार्यालय के छत गिरने की सूचना पर अधिकारी समाचार भेजे जाने तक निरीक्षण नहीं किया है लेकिन अधिकारियों ने शीघ्र व्यवस्था को सुचारु कराने का आश्वासन दिया है। छत गिरने के बाद दहशत में पेड के नीचे काम करने वाले कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि सरकार का काम है किसी प्रकार करना ही है। लेकिन कब छत गिर जाये इसका डर बना हुआ है। अधिकारियों का सूचना दिया गया है। वे निरीक्षण करने के बाद जो आदेश देगें उसके अनुसार कार्य किया जायेगा।
बाइट :मनीष कुमार,कार्यपालक सहायक,आरटीपीसीआर,मोतिहारी प्रखंड




