ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली जिले के सदर अस्पताल हाजीपुर में एक प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की मौत हो गई मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल किया इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत करवाया।
बताया गया है कि सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव निवासी अनिल राम की पत्नी 19 वर्षीय पूजा कुमारी को सदर अस्पताल हाजीपुर में प्रसव को लेकर भर्ती करवाया गया था जहां पर प्रसव के पश्चात उसकी पीड़ा बढ़ गई। जिसको लेकर मौके पर तैनात महिला डॉक्टर से मृतक के परिजनों ने उपचार करने को कहा तभी तैनात महिला डॉक्टर के द्वारा लापरवाही बढ़ती गई। सही से मरीज का देखभाल नहीं किया गया जिसके कारण जच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला की मौत के बाद लोगों ने सदर अस्पताल हाजीपुर में जमकर बवाल किया तभी मौके से पहुंचकर नगर थाना के पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले का शांत करवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




