रूबन हॉस्पिटल ने बेगूसराय में किया हेल्थ चौपाल का आयोजन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में पटना के प्रसिद्ध रूवन हॉस्पिटल के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर वार्ड नंबर 21 में हेल्थ चौपाल सह हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया हेल्थ शिविर में सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होकर शिविर में आए हुए रोगियों को ना सिर्फ स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया बल्कि उन्हें उपचार कर उचित सलाह भी दिया। रुबान हॉस्पिटल के द्वारा आयोजित हेल्थ चौपाल सह हेल्थ शिविर का उद्घाटन रुबन हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर सत्यजीत, पूर्व मेयर संजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर निगम पार्षद पिंकी देवी, रामविलास सिंह,बबन प्रसाद सिंह, गौतम राम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। हेल्थ चौपाल सह हेल्थ शिविर में नगर निगम विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने उपस्थित होकर ना सिर्फ अपना हेल्थ शिविर का लाभ लिया बल्कि शिविर में आए हुए चिकित्सकों से जांच कराकर उचित इलाज कराएं शिविर में जांच कराने वाले लोग रोगियों को अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ देख रहे थे शिविर में हृदय रोग स्त्री रोग जनरल फिजीशियन समेत कई चिकित्सक उपस्थित होकर लोगों को स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर रहे थे वही रुबान हॉस्पिटल के दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर लोगों को अपनी सेवा दे रहे थे
बाईट:- डॉक्टर सत्यजीत निर्देशक रुबान हॉस्पिटल पटना
बाईट:- संजय कुमार पूर्व मेयर नगर निगम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment