संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के बरूराज थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है घटना थाना क्षेत्र के पसरसौनिनाथ गांव में ताजिया जुलूस के ही दौरान बिजली के तार के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।घटना बताया ये जा रहा है की जुलूस के ही दौरान एक ट्रांसफार्मर के पास लगा हाईटेंशन तार नंगा था उसी नंगे तार में एक सख्त पहले सट जाता है और उसके बचाओ में तीन और लोगो को करेंट लग गई तीन में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो जबकि तीन का हालत चिंता जनक है।इस मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।मौत के बाद से गांव में स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी है
घटना को लेकर के वही परिजनों ने आरोप लगाया है की बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है ट्रांसफर्मर को बहुत ही नीचे लगाया गया है तो साइड में लगे बॉक्स के नंगे तार से केरेंट लगी है, मृतक का नाम तबरेज आलम बताया जा रहा है जो विदेश में काम करता था छुटी पर वह घर आया था कुछ महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी।
बाइट स्थानीय ग्रामीण।।
बाइट बीडीओ मोतीपुर




