संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय , मुजफ्फरपुर द्वारा आज आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के क्रम में केन्द्रीय कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे सेन्ट क्रांति अभियान के तहत क्षेत्रीय प्रमुख रोहित कुमार तथा अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक बी के पाण्डेय की अगुवानी में एक रोड शो का आयोजन किया गया। सेन्ट क्रांति अभियान पूरे महीने 01 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि मे बैंक ने ऋण की स्वीकृती पर आकर्षक व्याज दर एवं प्रक्रिया शुल्क में छूट का भी प्रावधान कर रखा है। सेन्ट क्रांति अभियान के द्वारा सेन्ट्रल बैंक ने अपने ग्राहकों के बीच बैंक द्वारा दी जा रही समस्त जमा योजनाओं यथा बचत खाता, चालू खाता ऋण योजनाओं यथा सेंट बिज़नस, सेंट प्रगति, सेंट मोर्गेज, सेंट पर्सनल, सेंट वेहिकल, सेंट हाउसिंग, सेंट विद्यार्थी ऋण सहित कृषि क्षेत्र में सी के सी सी, एवं सरकार द्वारा प्रायोजित मुद्रा, पी एम ई जी पी स्टैंड अप इंडिया एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत आने वाले योजनाओं यथा पी एम जे जे बी वाय पी एम एस बी वाय, ए पी वाई आदि योजनाओं का आम जन में व्यापक प्रचार प्रसार करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डिजिटल प्लेटफार्म पर ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करने वाला मौजूद उत्कृष्टतम सेन्ट मोबाईल ऐप व सेन्ट एम-पासबूक ऐप के प्रयोग के लिए शत प्रतिशत लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। यह रोड शो सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, भगवानपुर से प्रारम्भ हो कर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की माड़ीपुर शाखा तक आयोजित की गई। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर व बैंक की योजनाओं से संबन्धित प्रचार के पोस्टर व तख्तियों के साथ मार्च किया। इस रोड शो में मुख्य प्रबन्धक आर के पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, गुरुप्रकाश के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखाओं भगवानपुर, माड़ीपुर जूरन छपरा, मझौली धरमदास, दामोदरपुर के शाखा प्रमुख सहित लगभग 100 कर्मचारियो ने हिस्सा लिया।
बाइट




