मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
नगर निगम के पूर्व उपमहापौर स्वर्गीय ललिता देवी के पुत्र राजकुमार उर्फ टिंकू यादव का हुआ निधन, वैष्णो देवी जाने के क्रम में रास्ते में तबीयत बिगड़ने के दौरान हुआ निधन, 10 अगस्त को श्राद्ध कर्म और श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन
नगर निगम के पूर्व उपमहापौर ललिता देवी के पुत्र राजकुमार उर्फ टिंकू यादव के निधन के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है वही एपी कॉलोनी स्थित जितेंद्र यादव बच्चू यादव के निवास स्थान पर 10 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा इसकी जानकारी जितेंद्र यादव उर्फ बच्चू यादव ने अपने निवास स्थान पर जानकारी दिया,उन्होंने गया शहर वासियों से अपील किया है कि राजकुमार उर्फ टिंकू यादव के 10 अगस्त को श्राद्ध कर्म व श्रद्धांजलि सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि दे,और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करे।
बता दे के राजकुमार उर्फ टिंकू यादव का निधन कुछ दिन पहले वैष्णो देवी जाने के क्रम में आगरा में ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी टिंकू यादव एक युवा समाजसेवी थे ।




