IAS सेंथिल कुमार पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

ईडी ने संपत्तियों के पूर्ण स्वामित्व आरोप पत्र भी सौंपा
जब्त हो चुकी है पटना और तमिलनाडु में 2.60 करोड़ की संपत्ति

पटना : IAS अधिकारी के. सेंथिल कुमार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने और संपत्तियों के पूर्ण स्वामित्व आरोप पत्र सौंप दिया है। इसके पूर्व ईडी सेंथिल कुमार की पटना और तमिलनाडु में स्थित 2.60 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी ने सेंथिल कुमार के अलावा पटना नगर निगम के तत्कालीन अपर नगर आयुक्त बैद्यनाथ दास, सैंथिल कुमार के छोटे भाई के. अय्यप्पन और बिमल कुमार के खिलाफ भी चार्जशीट दायर की है। पटना नगर निगम में हुए 8.76 करोड़ के घोटाले में तत्कालीन निगम आयुक्त रहे सेंथिल कुमार समेत अन्य लोगों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पहले ही चार्जशीट दायर कर चुकी है। इसी मामले को आधार बनाकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पाया गया कि सेंथिल कुमार जब मुंगेर के डीएम थे, उसी समय से उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति पैदा की।

Join us on:

Leave a Comment