धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव के सिकरहना नदी में डूबने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार प्रखंड के उतरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया निवासी ब्रजकिशोर सहनी का 13 वर्षीय पुत्री रुनचुन कुमारी को घर के समीप सिकरहना नदी की ओर स्न्नान करने चली गया।इसी बीच पैर फिसलने से नदी के गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई। नदी के किनारे उसका दुपट्टा रखा हुआ था।जब कुछ देर होगा तो घर नही पहुंची तो परिजन खोजने लगे। नदी के किनारे दुपट्टा को देख लोग नदी में डूब जाने की आशंका जाहिर करने लगे। घटना की खबर परिजनों व ग्रामीणों को मिली खबर मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बच्ची की डूब कर मौत हो जाने से परिजन बिलखने लगे। घटना की खबर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र व सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने जिला से एसटीएफ की टीम बुलाई। घटना स्थल पर टीम पहुंच कर शव की तलाश में जुटी हुई है।समाचार प्रेषण तक खोजबीन जारी है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव बरामद हो चुका है पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है
बाइट :—- मृतिका की माँ।




