पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
सदर प्रखंड के अंतर्गत पंडूई सुलतानी में संचालित एक निजी स्कूल में अग्निशमन विभाग जहानाबाद के तत्वधान में जागरूकता कार्यक्रम सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अग्निशामक विभाग के पधाधिकारी इंद्रदेव कुमार ने बच्चों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में अवगत कराया । कैसे आग से बचाव किया जा सकता है उसकी जानकारी दी गई । इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के आग एवं उनको बुझाने के लिए विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई । उन्होंने बच्चों को घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगाकर बताया कि कैसे हम सुरक्षित तरीकों से विस्फोट होने से बचा सकते है ।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नुकसान को कम किया जा सकता है । फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन आग को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा फैक्टर है । आग लगने पर आग को ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद करना बेहद जरूरी होता है । इस अवसर पर बच्चों को और कई जानकारियां दी गई और प्रेरित किया गया की आप अपने जानकारी को अपने घर में भी शेयर करे ताकि ऐसी परिस्थिति में लोग धैर्य से कार्य करें।
जानकारों ने यह भी बताया कि जिनके मकान कच्चे हो तो आग से बचने के लिए फूस की झोपड़ी पर मिट्टी का लेप करा ले । किसान अपने खेत में अवशेष को न जलाएं। खाना बनाते समय बाल्टी में पानी जरूर रखें ,एवं रेगुलेटर को जरूर चेक करें। इस कार्यक्रम को संबोधित एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के संयोजक अनुभव सिंह ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता होता है एवं यह सरकार का बेहद अच्छी योजना है जिससे हर स्तर तक के लोगों को आग से बचाव की जानकारी मिलती है एवं घटनाएं कम होती है। इस अवसर पर सैकड़ो बच्चों एवं विद्यालय के सभी शिक्षक ,कर्मचारी आदि लोगों की उपस्थिति थी ।




