रवि शंकर शर्मा :-
5 वर्ष पूर्व मृतक के बेटे की भी कर दी गई थी हत्या!
खेत जोतने गए ट्रैक्टर ड्राइवर की निर्मम हत्या। ट्रैक्टर लेकर फरार।
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत मीराचक गांव में 45 वर्षीय किसान महेंद्र यादव, पिता अर्जुन यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव शाम में खेत की जुताई करने गये थे,इसी दौरान देर रात अपराधियों ने हत्या को अंजाम दे दिया, और ट्रेक्टर को लेकर फरार हो गये । जानकारी के अनुसार 5 साल पूर्व इनके पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी। हलांकि इस पर परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया है।




