प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक नवविवाहिता की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर और एसिड पिलाकर हत्या कर दी। घटना मझौली थाना क्षेत्र के मंझौल पंचायत 3 की है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हवैतपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अंजली कुमारी की शादी मंझौल-3 पंचायत के बाल्मीकि सहनी के साथ 2 मई 2022 को हिंदू रीति रिवाज के साथ की गई थी। परिजनों का आरोप है शादी के समय दहेज दी गई थी उसके बावजूद एक बाइक और दो लाख रुपए के लिए शादी के बाद से ही अंजलि को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जुलाई की रात अंजलि के पति और सास सावित्री देवी ने उसके साथ मारपीट की और फिर एसिड पिला दिया। गंभीर हालत में अंजली देवी को मायके वालों ने इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना पर मंझौल थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है ।इस घटना के बाद मृतिका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट: निरंजन कुमार,मृतिका के भाई
बाइक: प्रदीप सहनी, पंचायत प्रतिनिधि पति




