नीरज कुमार की रिपोर्ट :-
बरौनी
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पिछले दिनों कई ट्रेनों का परिचालन पुनर्बहाल किया गया था।इसी कड़ी में रांची-चोपन एक्सप्रेस एवं संतरागाछी -अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन पुनर्बहाल किया जा रहा है।जो इस प्रकार है।
- गाड़ी संख्या 18613/18614 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस – गाड़ी संख्या 18613/14 रांची-चोपन-रांची एक्सप्रेस का परिचालन रांची से 04 अगस्त से तथा चोपन से 05 अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है।गाड़ी संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 04 अगस्त से सप्ताह के प्रत्येक सोम, गुरू एवं शनिवार को रांची से 07.45 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.25 बजे चोपन पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस 05 अगस्त से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार एवं रविवार को चोपन से 08.10 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे रांची पहुंचेगी।इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 10 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच होंगे।
- गाड़ी संख्या 18009/18010 संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस – गाड़ी संख्या 18009/18010 संतरागाछी- अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस का परिचालन संतरागाछी से 05 अगस्त से तथा अजमेर से 07अगस्त से पुनर्बहाल किया जा रहा है।गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर 05 अगस्त से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को संतरागाछी से 13.00 बजे खुलकर रविवार को 04.55 बजे अजमेर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 18010 अजमेर- संतरागाछी 07अगस्त से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को अजमेर से 23.30 बजे खुलकर मंगलवार को 14.30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने विभागीय जानकारी देते हुए कहा इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के 02-02 कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच, साधारण श्रेणी के 02 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 18 कोच होंगें।




