नवादा में बालश्रम उन्मूलन पर गहन मंथन एवं कार्यशाला आयोजित!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा : नवादा में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर बुधवार को गहन मंथन हुआ। होटल बुद्धा रेजेंसी के सभागार में इस विषय पर आयोजित कार्यशाला में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, बाल श्रम से जुड़े परिवारों, स्थानीय प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखी। सांसद चंदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

सांसद ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा की हमारे संसदीय क्षेत्र में आपलोगों ने बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में जो पहल किया है, वह सराहनीय है। मेरा पूरा सहयोग आपलोगो को मिलेगा। जरूरत पड़ेगी तो संसद में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment