हेराल्ड ऑफिस में छापा केंद्र की बौखलाहट – सीएम गहलोत!

SHARE:

अनमोल कुमार :-

नेशनल हेराल्‍ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय पर छापेमारी केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक – सीएम गहलोत

नई दिल्ली ।

कांग्रेस आलाकमान से ईडी की पूछताछ को लेकर पार्टी के नेताओं का आक्रोश चरम पर है। इसको लेकर देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। वहीं ईडी की छापेमारी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘नेशनल हेराल्‍ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय सहित अन्य परिसरों पर मंगलवार को की गई छापेमारी की आलोचना करते हुए इसे केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक बताया।

इस बाबत सीएम गहलोत ने ट्वीट करके मंगलवार को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी के माध्‍यम से कांग्रेस को बदनाम करने का चाहे कितना भी प्रयास कर ले। लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होगी। गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ईडी द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केंद्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक है। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ईडी अब स्वयं को शर्मिंदगी से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

अशोक गहलोत गहलोत ने लिखा कि इस पूरे मामले में धन का कोई लेन देन ही नहीं हुआ, तो यह धन शोधन का मामला कैसे हो सकता है। ईडी ने जुलाई, 2015 में इस मामले को बंद कर दिया था परन्तु केंद्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव डाला और बदले की भावना के तहत कार्रवाई शुरू की। उन्‍होंने कहा कि ईडी के माध्यम से केंद्र सरकार कांग्रेस को बदनाम करने का जितना प्रयास कर ले, अंत में जीत सच्चाई की ही होगी।

उल्लेखनीय है कि निदेशालय ने धन शोधन मामले में जांच के तहत मंगलवार को कांग्रेस के स्वामित्व वाले ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र के मुख्यालय ‘हेराल्ड हाउस’ सहित दिल्ली में 12 स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें