नालंदा में मालगाड़ी की नौ बोगियां हुईं बेपटरी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

एक बड़ी खबर नालंदा जिले के एकंगर सराय थाना क्षेत्र इलाके से आ रही है जहां कोयला से 9 मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गई है। जिस वक्त मालगाड़ी बेपटरी हुई उस वक्त इतना जोरदार आवाज हुआ कि आसपास के लोग सकते में पड़ गए। यह घटना फतुहा इस्लामपुर रेलखंड के एकंगरसराय रेलवे स्टेशन की है। जहां इस्लामपुर से पटना जाने के क्रम में एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार से जा रही मालगाड़ी की 9 बोगी बेपटरी हो गई। गनीमत ही आ रही इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ गौरतलब एकंगर सराय रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ भाड़ हमेशा रहता है अधिकारियों को दी गई है।वही इस घटना के बाद फतुहा इस्लामपुर रेलखंड पर रेल परिचालन ठप पड़ गया है।फिलहाल अभी तक पटना से किसी भी अधिकारी के आने की सूचना नही है।स्थानीय लोगो ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पटरी जमीन में धस गयी।जिसके कारण यह घटना होने की आशंका जतायी जा रही है

बाइट।स्थानीय ग्रामीण

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें