जहानाबाद से पंकज कुमार।
हमला में शामिल लोगों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो आंदोलन होगा ।जिला प्रशासन जहानाबाद के आदेशानुसार बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद द्वारा बनावर श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के सेवा एवं सुरक्षा के कार्यों में लगे स्काउट- गाइड वालंटियर के बस पर सरेन मोड़ टेहटा बाईपास पर किया गया हमला में मै और एक स्काउट को गंभीर चोट आई, इस विषम परिस्थिति में निम्न माननीयों ने हमें हौसला दिए एवं पुलिस प्रशासन से बात कर दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने को कहें, जिसमें विधान परिषद सदस्य डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता अनिल ठाकुर, विजय सरकार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद भारद्वाज, मनीष कुमार, अमित कुमार, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विक्रम कुमार, नगर मंत्री गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुचकुंद तिवारी, मुकेश कुमार, भाजपा युवा नेता महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, बालकिशन शर्मा, लोजपा (रा) मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला एवं हमारे हर कार्यों में बेहतर सहयोग देने वाले श्री राजेश कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त (अरवल), आप सभी को मैं बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला जहानाबाद की ओर से आभार व्यक्त करता हूं एवं भविष्य में आशा रखता हूं कि आपका सहयोग, मार्गदर्शन एवं हौसला हमारे पूरे स्काउट- गाइड दल और कंपनी को मिलते रहेगा।




