माँ बाप ने नहीं दिया मोबाइल तो खाया जहर, भेजा गया अस्पताल!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव में बेटे का एंड्राइड मोबाइल की डिमांड पूरा नहीं होने पर गुस्से में आकर जहर खा लिया। हालात बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अपने पिता से एंड्रॉयड फोन खरीदने के लिए रुपये का डिमांड कर रहा था। डिमांड पूरा नहीं होने पर वह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सुनील प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से एंड्राइड फोन खरीदने के लिए मुझसे रुपये मांग रहा था। मैं अपने बेटे से कहा कि मेरे पास उतने रुपए नहीं है। जिसके बाद गुस्से में आकर वह जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी जान तो बच गई, लेकिन अब भी वह मोबाइल के लिए जिद पर अड़ा है। उसका कहना है कि अगर मुझे मोबाइल नहीं दिया तो अस्पताल से घर नहीं जाऊंगा। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें