आरा/आशुतोष पाण्डेय:-
भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल मुख्यालय के स्वयंसेवी संस्था भारत जन्मभूमि जनजागरण मंडल, के तत्वाधान में आयोजित राखी संग्रह कार्यक्रम के तहत जगदीशपुर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्राओं द्वारा सरहदों पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखी भेंट की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सुरक्षा में सरहदों पर तैनात वीर सैनिकों को राखियां भेजकर उन्हें उनके दीर्घायु जीवन के लिए मंगल कामना एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना है अपने घर, परिवार से दूर बॉर्डर पर वह महसूस करते हैं कि संपूर्ण देश उनके साथ हैं जिससे बहादुर सैनिकों का मनोबल बुलंद होता है । संस्था के अध्यक्ष अमन इंडियन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगदीशपुर के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों से छात्राओं द्वारा राखीयां एकत्रित कर देश के सरहदों पर तैनात सैनिकों को भेजी जाती है इस वर्ष भी देश के जम्मू कश्मीर स्थित एलओसी कारगिल बॉर्डर,देश के अन्य बॉर्डर क्षेत्रों में यह राखी लेकर सेना कैंपों में जाएंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा जगदीशपुर के समस्त विद्यालयों में संपर्क कर राखी संग्रह कार्यक्रम 26 जुलाई से प्रारंभ 06 अगस्त तक किया जाएगा। राखी संग्रह कार्यक्रम में जगदीशपुर के अनुमंडलाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी एवं विभिन्न विद्यालयों क्रमश: राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, टाउन स्कूल, द विंग्स एकेडमी, मैथोडिस्ट पब्लिक स्कूल, रेडिक्स पब्लिक स्कूल,बाल विकास प्रोग्रेसिव हाई स्कूल, जगदीशपुर पब्लिक स्कूल, फोर्ड ब्रिज पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, न्यू सनबीम एकेडमी, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, प्रज्ञा निकेतन विधालय, डॉ के के मंडल कॉलेज, आर्यावर्त क्लासेज, ऑप्टिक्स क्लासेज,डी के कार्मेल स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों से जिसमें कुछ छात्राएं स्वयं अपने हाथों से राखी बनाकर छात्राओं द्वारा करीबन 5000 राखीयां संग्रह किया गया। राखी संग्रह में मुस्लिम छात्राओं ने भी सैनिकों के लिए राखी भेंट की।




