दो प्रेमी के साथ मिलकर विवाहित महिला ने तीसरे प्रेमी की हत्या की!

SHARE:

जे पी मिश्रा की रिपोर्ट :-

पूर्णियाँ :- एक फूल तीन माली फिर मर्डर, यह कहानी है पूर्णिया की मरंगा थाना इलाके की जहां एक महिला ने अपने दो प्रेमी के साथ मिलकर न सिर्फ तीसरे प्रेमी की हत्या की बल्कि खौफनाक तरीके से मर्डर कर डाला . लेकिन इस त्रिकोणीय प्रेम कहानी से पर्दा उस वक्त उठ गया जब पुलिस के अनुसंधान में एक के बाद एक परत दर परत मौत का लव मर्डर सामने आ गया.
दरअसल शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग करना एक युवक को महंगा पड़ गया है. उसको अपनी जान गंवानी पड़ गई . महिला के पहले से ही 3 प्रेमी थे, जिसने दो प्रेमी संग मिलकर तीसरे प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी. मृतक का नाम अनिल साह है. अनिल अपने टेंपो पर मखाना लोड कर 16 जुलाई को पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बाजार आया था. जहां वो लापता हो गया था. और 18 जुलाई को अनिल का शव हरदा बाजार के ठारा गांव के समीप नहर किनारे मिला था. इस मामले में महिला सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अनिल की हत्या किसी और ने नहीं उसकी प्रेमिका ने ही की थी. अनिल का इस गिरफ्तार महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके पहले से ही दो प्रेमी थे. आरोपी महिला का नाम गंगा मुनि है जो कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. मृतक अनिल के परिजन ने थाने में मामला दर्ज करवाया . केस दर्ज होते ही एसपी के द्वारा टीम गठित कर तफ्तीश शुरू कर दी गई और न सिर्फ हत्या के राज का खुलासा हो गया बल्कि प्रेमिका और दो प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वही हत्या में प्रयुक्त हथियार एक मोटरसाइकिल. मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है
Byte — एस के सरोज, डीएसपी, सदर

Join us on:

Leave a Comment