मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
हर घर तिरंगा झण्डा लगाकर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर एसएसबी ने छात्रों के बीच चलाया जागरूकता अभियान
गया। इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के सोहैल-सलैया अंतर्गत सोमवार को मध्य विद्यालय मंझौली में एसएसबी द्वारा देश की आज़ादी के 75वां वर्ष पूरा होने पर पूरे देश मे हर घर तिरंगा झण्डा लगाकर अमृत महोत्सव मनाया जाना है,जिसे लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान कार्यक्रम के तहत एसएसबी 32वीं वाहिनी कमांडेंट ललित कुमार के मार्गदर्शन में सहायक कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षक मृतुन्जय कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय मंझौली के छात्रों के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार,प्रमोद प्रजापति,शमा प्रवीण,कुमारी प्रेमलता,सियाराम रजक,नवीन कुमार आदि गणमान्य शिक्षक एवं एसएसबी 32वीं वाहनी के जवान मौजूद थे।




