विभागीय लापरवाही से नाले में गिरा बिजली तार, चपेट में आकर युवक की मौत!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय :-

भोजपुर जिले में एक बार फिर से बिजली विभाग की उदासीनता खुलकर सामने आई है। धारा प्रवाहित बिजली के तार के चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट मोड की है जहां 24 वर्षीय विकास चौधरी कबाड़ की दुकान से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था उसी दौरान धारा प्रवाहित बिजली का तार नाले के पास गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में आने से विकास चौधरी गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि घटना को लेकर पुलिस ने नगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है। 
बाईट/-पिता(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें