Search
Close this search box.

बर्मिंघम में गोल्ड जीतने पर सीएम ने अंचिता शेउली को दी बधाई!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि शंकर शर्मा :-

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में 01/08/2022 गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने अंचिता शेउली को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

पटना, 01 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतने पर अंचिता शेउली को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेटलिफ्टिंग में अंचिता शेउली ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें

Leave a Comment

और पढ़ें