CWG में रजत जीतने पर मुख्यमंत्री ने संकेत सरगर को बधाई दी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में 30/07/2022 पहला सिल्वर मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री ने श्री संकेत सरगर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

पटना, 30 जुलाई 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये वेटलिफ्टिंग में पहला सिल्वर मेडल जीतने पर श्री संकेत सरगर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वेटलिफ्टिंग में श्री संकेत सरगर ने सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिये राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार शुरूआत की है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें