CWG गेम्स के वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने जीता गोल्ड!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

कॉमन वेल्थ गेम्स बर्मिंघम में मीरा बाई चानू ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. ये गोल्ड उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता. चानू ने बताया की ज़ब उन्होंने देश के लिए गोल्ड जीता और भारत का राष्ट्रगान बजने लगा तो ये पल बेहद भावुक करने वाला था. मुझे ख़ुशी है की मैं देश की उम्मीदों पर खड़ा उतर पाई. उनकी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश भर नेताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है. वहीं आज भारत को कुल 3 पदक मिले, और तीनो पदक वेट लिफ्टिंग में ही मिले. इस तरह भारत ने कॉमन वेल्थ गेम्स में अपना खाता खोल लिया है. महाराष्ट्र के संकेत सरगर ने भी चोटिल होने के वावजूद रजत पदक जीता तो वहीं गुरुदेव राजा ने भी ब्रोँज मेडल जीत लिया. सभी खिलाड़ियों को देशभर से बधाई दी जा रही है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें