Search
Close this search box.

डीएम ने शिक्षकों से कहा-निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करें अपने दायित्वों का निर्वहन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

  • सभी शिक्षकों को विद्यालय भी कर दिया गया आवंटित

समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन 2019 के अंतर्गत नियोजन समारोह का आयोजन किया गया। नियोजन पत्र वितरण समारोह  अध्यक्ष जिला परिषद, अध्यक्ष  सुनील कुमार सिंह बांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई,  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी अंशुल कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।  समारोह में अपर समाहर्ता, बांका सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, बांका  जिला पदाधिकारी, बांका अंशुल कुमार तथा अध्यक्ष, जिला परिषद बांका सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष, जिला परिषद बांका, द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी के द्वारा समारोह में उपस्थित सभी नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित कर शुभकामनाएं दी गई तथा अध्यापन के पवित्र कर्तव्य का पूरी निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में जिला पदाधिकारी के अलावा अपर समाहर्ता, बांका माधव कुमार सिंह आदि के द्वारा भी संबोधित कर सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गई। सभी 29 नवनियुक्त  शिक्षकों को  नियुक्ति पत्र जिला पदाधिकारी, बांका, अध्यक्ष जिला परिषद, बांका, अपर समाहर्ता, बांका, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, बांका एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, बांका  के द्वारा  वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में निम्नलिखित नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया:-1. स्वाति सिंह, 2. नवीन कुमार, 3. पल्लवी रानी, 4. संजय सिंह, 5. ज्योति कुमारी मिश्रा, 6. धर्मेंद्र कुमार निराला, 7. प्रभात कुमार मालवीय, 8. भोला प्रसाद सिंह, 9. पूजा कुमारी, 10. रूबी कुमारी, 11. राजकुमार ताप्ती, 12. संतोष कुमार, 13.    अमृत कुमार सिंह, 14. शशि कुमार, 15. निलेश कुमार, 16. रंजना कुमारी, 17. प्रतिमा कुमारी, 18. मधु मिश्रा, 19. स्वर सुधा हंश, 20. हरेकृष्ण जिज्ञासु, 21. पुष्पा कुमारी, 22. ज्योति कुमारी, 23. विकास प्रसाद सिंह, 24. अंजू, 25. नीलम कुमारी, 26. सुबोध शंकर, 27. दिलीप कुमार पंडित, 28. सबीहा नाज एवं 29. रूबी सिंह। आदि को नियुक्ति पत्र दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें