ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
अब तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय का मजाक बनाया – ED के सवाल पर खिसके
बिहार की राजनीती में 2 यादव-क्षत्रपों के बीच सियासी जुबानबाजी जारी है
लालू परिवार और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय एक दूसरे पर बयानों और आरोपों के तीर दाग रहे है
तेजस्वी यादव ने नित्यानंद राय पर ये आरोप लगा कर सनसनी मचा दिया था की मंत्री बनने से पहले नित्यानंद राय RJD में शामिल होना चाह रहे थे तो
नित्यानंद राय ने तेजस्वी और लालू परिवार को झूठा बताते हुए यादव समाज का दुश्मन बता दिया था
इस लड़ाई में अब लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव ने भी इंट्री मार दी है और नित्यानंद राय का मजाक उड़ाया है
तेजप्रताप यादव ने कहा की नित्यानंद राय उनकी नक़ल कर मशहूर होना चाहते है
दरअसल नित्यानंद राय ने पिछले दिनों गाय का दूध निकालते एक फोटो शेयर किया था , जिसको लेकर तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय का मजाक उड़ाया है … तेजप्रताप यादव ने कहा की दूध निकालने वाले नित्यानंद राय को पता नहीं होगा की गाय में कितनी देवी देवता का वास होता है … नित्यानंद राय बस मेरी कॉपी करते है …
लालू परिवार को झूठा बताने वाले नित्यानंद राय के ब्यान पर तेजप्रताप यादव ने नित्यानंद राय को सबसे बड़ा झूठा बताया
तेजप्रताप यादव वैशाली के महुआ में एक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे .. हाजीपुर में जब पत्रकारों ने उन्हें रोक नित्यानंद को लेकर सवाल किया तो तेजप्रताप यादव नित्यानंद राय पर भड़कते दिखे ….
लेकिन जब लालू के करीबियों पर हालिये ED की RAID को लेकर तेजप्रताप से सवाल हुआ तो तेजप्रताप चुपचाप खिसक लिए




