नेहरू युवा केंद्र द्वारा एंटी एड्स परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र गया तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वधान में आज दूसरे दिन “गैर विद्यालयी युवा कार्यक्रम एच.आई. वी .एड्स विषय पर उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन जिला स्कूल स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय गया में किया गया ।

प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन डॉ श्रवण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
रक्तदान के सम्बंध में डॉ श्रवण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ज्यादा मृत्यु अधिक रक्त स्राव के कारण होती है। रक्तदान किए रक्त का उपयोग इस तरह के जरूरत मंदो के लिए किया जाता हैं साथ ही दुर्घटना में घायल को मदद करने या हॉस्पिटल तक पहुंचने वाले को पुलिस अब व्यक्तिगत सूचना देने के लिए मजबूर नही कर सकती । मदद करने वाले को गुड सेमेरिटन जैसे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाते हैं।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के राज्य समन्वयक राहुल कुमार सिंह के द्वारा स्वयंसेवक को रक्तदान से सम्बंधित पोस्टर प्रजेंटेशन कराया गया जिसमें रक्तदान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। एव एच०आई०वी०/एड्स के सम्बंध में एच०आई०वी० के प्रसार, लक्षण एवं रोकथाम के बारे में बताया। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा एच०आई०वी०पर निर्मित लघु फ़िल्म गलती किसकी दिखाई गई, जिसके द्वारा समाजिक एवं परिवारीक भेदभाव को न करने बल्कि सही सन्देस समाज मे पहुंचे के लिए जानकारी दी गई। एड्स हेल्प लाइन न० 1097 के बारे में बताया गया इस क्रम में बताया गया कि यह 1097 एच०आई०वी०/एड्स की जानकारी के लिए निःशुल्क न० है जो कि 24X7 दिन काम करती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को ग्रुप बनाकर रक्तदान के प्रति जागरूकता को लेकर ड्राइंग जैसे प्रोजेक्ट कराए गए ताकि लोग को रक्तदान जैसी समाज हित कार्य की सही जानकारी के साथ साथ लोगों को रक्तदान करने हेतु जागरूक किया जा सके।

नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी अंजनी कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।मंच संचालन पवन मिश्रा के द्वारा किया गया कार्यकम में सोनी कुमारी विनीता कुमारी, आशिष पाठक अमित मिश्रा , शिवपूजन कुमार रिंकी कुमारी सोनू कुमार,अभिजीत कुमार, राजू यादव राजीव झा विकाश कुमार सौरवः कुमार नवीन कुमार,सुजाता कुमारी, प्रशांत कुमार आदि विभिन्न प्रखंडों से युवाओं युवा मंडल युवती मंडल के स्वयंसेवक शामिल हुए

Join us on:

Leave a Comment