स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा : गिरिराज!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

आजादी के समय से ही रविवार को छुट्टी, जिसे बदलना कानून सम्मत नहीं

पटना : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के कई स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने को कानून का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा है। पहले ये बात उत्तर प्रदेश में सामने आई थी उसके बाद अब बिहार में यही होने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के सभी सात मोर्चों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के समय से ही रविवार को छुट्टी मिलती है। अब रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी करना कानून सम्मत नहीं है। बता दें कि बिहार के कई जिलों में सामान्य सरकारी विद्यालयों में बिना किसी सरकारी आदेश के ही रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी दिए जाने का मामला सामने आया है। विशेष कर सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाकों में ये बहुतायत में हो गए हैं। किशनगंज में 37, कटिहार में 138, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिलों में करीब 300 ऐसे विद्यालयों का पता लगा है, जो बिना किसी सरकारी आदेश के ही शुक्रवार को बंद रखकर उसकी जगह रविवार को वहां पढ़ाई और कामकाज हो रहे हैं।

भाजपा-जदयू में तकरार
इस मुद्दे को लेकर बिहार में सियासत भी सरगर्म है। खास तौर पर सत्ताधारी एनडीए के भाजपा और जदयू इस मुद्दे पर आपस में उलझ रहे है। हाल में ही जब भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा था कि सरकारी छुट्टियां धर्म को देखकर नहीं होती हैं। यदि ऐसा होता है तो यह घोर सांप्रदायिक निर्णय है और इस वापस लेना चाहिए।
इस पर जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने संस्कृत स्कूलों के छुट्टी का कैलेंडर जारी कर ट्वीट किया कि इन स्कूलों में भी अष्टमी और प्रतिपदा को स्कूलों में छुट्टियां दी जाती हैं। इसे लेकर कोई माहौल न खराब करें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें