नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-
नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मंजौर बेलदरिया गांव में करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है। मंजौर बेलदरिया गांव निवासी 60 वर्षीय सिपाही चौहान बिजली का टोका फसाने गए थे, तभी वे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




