वैशालो से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
दहेज में बुलेट बाईक अतिरिक्त पैसा नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, बन्द कमरे से पुलिस ने फंदे से लटका नवविवाहिता की शव बरामद की।
वैशाली। बिदूपुर थाना क्षेत्र के धबौली गाँव मे नवविवाहिता की शव को पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली थी की एक नवविवाहित बंद कमरे के परिवारिक विवाद से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कमरे की दरबाजा तोड़कर शव को बाहर निकाली और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और मामलें की जांच शुरू कर दी है।
इस सम्बंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि 13 महीने पूर्व शादी हुई थी दहेज़ में बुलेट बाइक नही और अतिरिक्त पैसा नहीं मिलने के कारण नवविवाहिता को मानसिक रूप से पड़तारित किया जा रहा था और डिमांड पूरी नही होने पर उसकी हत्या कर दी गई हैं।
विदित हो कि लालगंज थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी लालबाबू सिंह की पुत्री ज्योति कुमारी की शादी 13 माह पूर्व बिदुपुर थाना क्षेत्र के शदुल्लापुर धबौली पंचायत के धबौली गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र आशीष गौतम के साथ हुई थी। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है इधर ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गया है। घटना को लेकर बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी मामलें की जांच शुरू कर दी है।




