धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी में भारत के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ नीरज अवस्थी ने बच्चो में हो रहे ह्रदय रोग पर डॉक्टर्स को दी जानकारी!
आईएमए मोतिहारी के द्वारा आयोजित चिकित्सको ने बच्चो में हो रहे ह्रदय रोग के निदान पर सेमिनार में समूह विश्लेषण किया,,
भारत में कई एनजीओ आगे आकर गरीब लोगो व खास कर बच्चो के ह्रदय रोग के इलाज में दे रहे है सहायता!
ह्रदय रोगों के इलाज में सावधानी और जागरूकता ही है सबसे बड़ा बचाव!
आईएमए मोतिहारी द्वारा आयोजित ह्रदय रोग के समाधान टॉपिक पर भारत के प्रसिद्ध ह्रदय रोग चिकित्सक डॉक्टर नीरज अवस्थी ने मोतिहारी आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के बीच बच्चो में हो रहे ह्रदय रोग पर जानकारी दी और इन बीमारियों के उपचार और उपलब्ध संसाधनों से उपचार के लाइव वीडियो दिखाकर जानकारी दी।डॉक्टर अवस्थी ने बच्चो में हो रहे एक छुपे हुए बीमारी आइसबर्ग फिनोमिनन के बारे में बताते हुए कहा की यह बीमारी जितना दिखता है उससे कई गुना ज्यादा छुपा रहता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर आशुतोष शरण ने बच्चो में हो रहे ह्रदय रोग से बचाव के लिए लोगो में जागरूकता लाने की जरूरत पर बल दिया और कहा की अब भारत में पैसे की कमी से इलाज नहीं रुक सकता क्योंकि कई एनजीओ आगे आकर लोगो की सहायता कर रहे है और ह्रदय रोगी बच्चो का सफल इलाज भी संभव करा रहे है।ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निरंजन सागर ने बच्चो में हो रहे ह्रदय रोगों के लक्षणों के बारे में बताया और लोगो को जागरूक करते हुए उचित समय पर चिकित्सक से परामर्श लेने की बात कही।




