पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
नप क्षेत्र जहानाबाद के निजामुद्दीनपुर में अवस्थित वर्षों पुराना माधव नगर की चारो गलियों की हालत नारकीय है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद भारद्वाज ने बताया कि पूर्व के वार्ड पार्षद या नगरपरिषद द्वारा इन नालियों कि न तो साफ-सफाई हुआ है और न ही पानी निकासी हेतु कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था।
इन्होंनें कहा कि पिछले लगभग दस वर्षों से कमोबेश वार्ड 08 में माधव नगर सहित जगदीश नगर, रामशरण नगर, शिवपुरी कॉलोनी, गौतमबुद्ध कॉलोनी में लोंगों को पैदल चलना मुश्किल है।
भारद्वाज ने कहा कि हल्की बारिश से पूरे गली में पानी का जमाव हो जाता है। जिसकी निकासी हेतु आज तक कोई पहल नही किया गया। इस वार्ड की आधा से अधिक गलियों का पक्कीकरण तथा यहाँ नाली का निर्माण भी नही हुआ है। रामशरण नगर की गली पक्कीकरण एवं नाली हेतु निविदा आमंत्रित किया गया था जिसके बाद नगरपरिषद की शिथिलता के कारण संवेदक आज तक कार्य प्रारंभ नही किया है।
होल्डिंग टैक्स के रूप में मोटी रकम वसूलने के बावजूद शहर के लोंगों को अपने पैसे से गलियों की भराई करना पड़ रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दो दिन पूर्व माधव नगर मोहल्लावासियों के आपसी आर्थिक सहयोग से गली में ईंट तथा रबिश भराई किया गया है ताकि विद्यालय जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग लोंगों को आने जाने में राहत मिल सके।




