टिकारी विधायक ने नवनिर्मित परीक्षा भवन का किया उद्घाटन!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया कॉलेज में टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार ने नवनिर्मित परीक्षा भवन का किया उद्घाटन

दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ परीक्षा भवन

गया कॉलेज में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार, बेलागंज के विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव,कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर प्रसाद यादव ने शिलापट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर विधायक डॉ अनिल कुमार ने नवनिर्मित भवन का मुआयना कर खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गया कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूरे देश विदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कॉलेज की बेहतरी के लिए प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकसित किया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी लाभान्वित होंगे उन्होंने कॉलेज प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं विकास कार्यों की प्रशंसा की । वहीं प्राचार्य प्रो दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चार कमरों और दो नियंत्रण कक्ष के साथ इस भवन का निर्माण किया गया है। इसकी कुल लागत दो करोड़ रुपए है।इसके निर्माण से जहां बोर्ड एवं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं के अलावे अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं सुचारू रूप से एक छत के नीचे संचालित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि कॉलेज में विद्यार्थियों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराया जाए। इसके पूर्व एक समारोह आयोजित कर विधायक सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
बाईट डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,प्रधानाचार्य गया कालेज गया
बाईट डा0 अनिल कुमार टिकारी विधायकों

Join us on:

Leave a Comment