मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
भाजपा नेता व वार्ड पार्षद ने अपने निजी आवास पर चिकित्सा शिविर लगाकर लोगो को कराया इलाज ।
गया जिले के वार्ड 46 के केंदुई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन र किया गया । इस शिविर का उद्धघाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सह पूर्व पार्षद संतोष सिंह व उनकी वार्ड पार्षद पत्नी प्रीति सिंह ने किया । इस शिविर में डॉ एकता वर्मा डॉ अमित कुमार डॉ आर एस वर्मा डॉ गौरव वर्मा ने करीब 500 लोगो की जांच की । इस शिविर में दवा का वितरण एवम जांच भी किया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा नेता संतोष सिंह व उनकी वार्ड पार्षद पत्नी प्रीति सिंह ने हम गरीबो को ध्यान में रखते हुए हर महीने चिकित्सा शिविर लगाते है , और गरीबो को मुफ्त में इलाज कराते है तथा दवा और जांच भी कराते है । ग्रामीणों ने यह भी बताया यह चिकित्सा शिविर लगाने से हम गरीबो के लिए काफी अच्छा है । हमलोग को कही जाना नही पड़ता है और यही मुफ़्त में इलाज और दवा भी मिल जाता है इसलिए हमलोग संतोष सिंह उनकी पत्नी प्रीति सिंह जे आभारी है कि हम गरीबो के लिए बहुत कुछ करते है ।
ब




