नगर निगम से अजीज लोगों ने बीच सड़क पर धान लगाकर किया विरोध!

SHARE:

धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट :-

नगम निगम की घोर लापरवाही से आजिज लोगो ने की बीच सड़क पर धानरोपनी

कलजमाव व नाला जाम की परेशानी से लोगो ने की अरेराज मोतिहारी मार्ग पर धानरोपनी

चम्पारण नागरिक मंच के बैनरतले किया धान की रोपनी

नगर निगम की लापरवाही व कर्तव्यहीनता का लगाया आरोप

जलजमाव के कारण लोगो को आने जाने में हो रही है परेशानी व लगातार हो रही है दुर्घटनाएं
ANCHOR :__ मोतिहारी नगर परिषद भले नए परिसमन में नगर निगम का दर्जा प्राप्त कर लिया हो और इसका विस्तार काफी लंबा चौरा हो गया हो और ये लोगो से मनमानी टैक्स की वसूली करता हो लेकिन इसकी कालगुजरी थमने का नाम नही ले रहा है । एक ओर जिला प्रसाशन ने सुविधाओ की बढ़ोतरी का आश्वाशन देकर कई ग्रामीण पंचायतों को नगर निगम में मिला लिया है और ग्रामीण इलाकों के लोगो से मनमानी टैक्स की वसूली कर रहा है वही सुविधाओ के नाम पर लोगो को ठेंगा दिखलाया जा रहा है ।
ताज़ा मामला मोतिहारी से सटे रघुनाथपुर का है जहां के लोग मात्र दो दिनों की बरसात से हलकान है ।गली मोहल्लों की कौन कहे मुख्य सड़क पूरी तरह से जलमग्न है ।मोतिहारी को अरेराज ,हरसिद्धि ,पहाड़पुर ,संग्रामपुर सहित अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली इस सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है यहां लगातार दुर्घटनाएं घाटित हो रही है और लोगो को आनेजाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और नगर निगम कान में तेल रख सो रहा है ।इसी से आजिज यहां के ग्रामीणों ने नगर निगम व जिला प्रसाशन का धयान इस ओर आकृष्ट कराने के लिए आज सुबह इस मुख्य सड़क पर धान की रोपनी की व नगर निगम व जिला प्रसाशन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया ।लोगो का साफ कहना है कि जिला प्रसाशन नगर निगम के नाम पर सिर्फ टैक्स की वसूली कर रहा है लेकिन सुबिधा के आम पर लोगो को ठेंगा दिखला रहा है । आलम ये है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है और लोग हलकान कर रहे हैं और एक अदद नाले के लिए संघर्ष कर रहे हैं ।

Join us on:

Leave a Comment