MLC वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा मतदाता संवाद कार्यक्रम!

SHARE:

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी:– सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रो0 वीरेंद्र नारायण यादव द्वारा मोतिहारी आगरवा स्थित एसएस राय होटल के सभागार में रविवार को “मतदाता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पूर्वी चंपारण जिले के सभी प्रखंडों से भारी संख्या में मतदाताओं एवम विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । उक्त अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रो0 यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण राजनीतिक रूप से संपन्न विरासत का जिला है । उसने सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 36 वर्षो की जड़ता को तोड़ने का एतिसासिक कार्य किया इसके लिए मैं चंपारण वासियों को बधाई देता हूं ।क्षेत्र की भाषा ,संस्कृति एवं शिक्षा से सम्बद्ध समस्याओं को मैंने उचित समय पर सदन में रखा । अपनी इस राजनीतिक विरासत की रक्षा के लिए सभी स्नातकों से मतदाता बनने की आवश्यकता है । उन्होंने अभियान चलाकर मतदाता बनने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में सभी जाति समुदाय के संगठनों यथा कर्मचारी संघ गोप गुट माध्यमिक शिक्षक संघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ ,टोला सेवक संघ ,अंबेडकर विचार मंच , के प्रतिनिधिगणअनुसूचित जाति कर्मचारीगण राजनीतिक एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को मुख्यरूप से जनतदल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा , प्रदेश सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह , प्रदेश नेता दीपक पटेल , प्रदेश सचिव भुवन पटेल ,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सीता राम यादव ,अल्पसंख्य प्रकोष्ट के प्रदेश पाधिकारी वशील अहमद खान , डॉ0 खुर्शीद अजीज व्यवसायिक प्रकोष्ठ के वृजमोहन कुमार गुप्ता ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रमोद पासवान ,सचिव यादव लाल पासवान ,अभिषेक रजक ,बब्बू श्रीवास्तव ,बबन कुशवाहा , ई अजय आजाद, अनुराग यादव ,लखन पटेल ,भारत पटेल ,केशव प्रसाद साह , डॉ0एसपी सिंह ,टोला सेवक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बैठा ,मनीष कुमार। आदि नेताओ ने अपने विचार रखा तथा अभियान चलाकर मतदाता बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 नसीम अहमद ने किया तथा संचालन जिला जनता दल यू के मुख्य प्रवक्ता प्रो0 दिनेश चंद्र प्रसाद ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्त्ता सत्यशरण यादव ने किया।

Join us on:

Leave a Comment