मनोज कुमार :-
- उदयपुर कांड के मुख्य आरोपी आतंकी रियाज अटारी भाजपा का सक्रिय सदस्य है _ कांग्रेस *
गया आतंकी रियाज अटारी जिसने राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल जी की बेरहमी से नृसंस हत्या की है उसके भाजपा से वर्षो से जुड़े होने तथा राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष इरशाद चंदवा, मो ताहिर के साथ संबंध के कई प्रमाण सोशल मीडिया सहित अन्य पुराने तस्वीरें आदि से मिल रहे है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, मो असरफ इमाम, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता , राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, संतोष कुमार विश्वास, आदि ने कहा की भाजपा द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश किया गया, तथा ऐसे जधन्य हत्या कराई गई, परंतु राजस्थान सरकार ने छह घंटे के अंदर दोनो आतंकियों को गिरफ्तार करने, इसमें बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति देने, मृतक कन्हैयालाल के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजा सहित दो सरकारी नौकरी सहित सभी कार्यों को ससमय त्वरित कारवाई कर बेहतर सरकार का मिशाल कायम किया।
नेताओ ने कहा की अंत तो तब हुआ जब कल एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा केरल के वायनाड में श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिए गए बयान को उदयपुर कांड से जोड़ कर चला दिया जो फेक न्यूज साबित होने पर उस मीडिया द्वारा माफी मांग कर गलत बताया गया।
नेताओ ने कहा की आज कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जी द्वारा आतंकी रियाज अटारी के भाजपा से सक्रिय जुड़ाव का सन 2018 से अब तक का कई फेसबुक पोस्ट को दिखाया गया है, जो राजस्थान के भाजपा नेताओ द्वारा पोस्ट किया गया है, तथा राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री से लेकर कई नेताओ के साथ अटारी की तस्वीर भी उजागर किया गया है।
नेताओ ने आतंकी रियाज अटारी के भाजपा के सक्रिय सदस्य होने की निष्पक्ष जांच एन आई ए करे, ना की केंद्र सरकार के पालतू बन मामले को लीपापोती कर दे।




