मोकामा में गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत !

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा में एक बच्चे की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव का दस वर्षीय करण कुमार उस वक़्त गंगा में डूब गया जब वो स्नान करने गया था, उसकी माँ कौशल्या देवी वार्ड पार्षद है । ग्रामीणों के अनुसार कुछ दोस्तों के साथ करण कुमार गंगा नदी में स्नान कर रहा था,तभी उसमें से एक दोस्त स्नान के क्रम में डूबने लगा, उसे करण ने बचा लिया पर खुद गंगा में समा गया. बाकी दोस्तों ने घर जाकर तुरंत सुचना दी तब परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया गया.इसके बाद घटना की सुचना मोकामा थाना को दी गई, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीत कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुये परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

Join us on:

Leave a Comment