प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक का शव घर के बरामदे पर फांसी से लटके अवस्था में बरामद किया गया है। प्राइवेट शिक्षक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है इसकी जांच पुलिस कर रही है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव की है। मृतक 27 वर्षीय अमित कुमार पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का रहने वाला था और वह बछवारा प्रखंड के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक का काम करता था और रानी गांव के जंयत कुमार के मकान में किराए के रूप में रह रहा था। आज सुबह शिक्षक अमित कुमार जब स्कूल नहीं पहुंचा तो लोग उसे देखने उसके घर पहुंचे तो उसका घर अंदर से बंद था तो लोग सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हुआ तो बरामदे में अमित कुमार का शव छत से लटका हुआ था। घटना की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।




