प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:-
बेगूसराय में जातीय जनगणना को लेकर जदयू के द्वारा धन्यवाद यात्रा शहर के ट्रैफिक चौक से डीएम ऑफिस तक निकाली गई। इस धन्यवाद यात्रा में जदयू विधायक राजकुमार सिंह समेत दर्जनों जदयू के नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दरअसल बिहार में जातीय जनगणना कराने की घोषणा की गई है जिसके बाद आज जदयू के द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार यात्रा निकाली गई है। बेगूसराय में भी जदयू के नेताओं ने नीतीश कुमार के प्रति आभार यात्रा निकालकर धन्यवाद दिया । विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना कराने से हर जाति के बारे में जानकारी मिलेगी इसके बाद उसकी आर्थिक हालत सुधारने के लिए सरकार काम करेगी इसी को लेकर जातीय जनगणना कराई जा रही हैं इसका कोई राजनीतिक उद्देश्य मतलब नहीं है।
बाईट- राजकुमार सिंह, विधायक जदयू




