मोहना गांव में 15 वर्षों बाद मनरेगा की रोशनी पहुँची !

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद :-

पंचायत समिति करवा रहे हैं ,मनरेगा योजना के तहत!

किसानों की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई पटवन की होती है। और बार-बार किसानों के फसल इसके लिए मार खाते आ रहे हैं। कई जगह खेत के आगे सिंचाई पटवन की व्यवस्था जरूर है लेकिन वह डांड या छोटी नहर पूरी तरह भर चुका है। जिसको लेकर किसानों को लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर सरकार लगातार अधिकारियों को ऐसे जगह को चिन्हित करने के लिए कहा। ऐसे ही योजनाओं में यह योजना सम्मिलित है। जिसे ओढ़ हारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सरस्वती देवी की देखरेख में करवाया जा रहा है। जहां 40 से 50 मनरेगा मजदूरों द्वारा इस छोटी नहर का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। दरअसल इस छोटी नहर से लगभग ढाई सौ एकड़ फसल की पटवन होती है। जिसे 15 वर्षों से नहीं साफ कराया गया था। जिसको लेकर पूरी तरह से डांड बेकार हो गया था और लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इधर पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि कई ऐसी योजनाएं हैं जो वर्षों से नहीं खुलवाया गया है। जिस कारण किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने में समस्या हो रही है और किसानों के फसल भी मार खा रहे हैं। फिलहाल है 60 से 70 मजदूर काम कर रहे हैं। इधर वहां पहुंचे कई मजदूरों ने बताया कि सरकार के 100 दिन काम देने के वादा में महज यह पांचवा दिन उनका काम है। और यह लंबा काम चलेगा उन लोगों में भी एक लंबी खुशी है ‌। जबकि समिति सदस्य प्रतिनिधि ने बताया कि ऐसे कई और डांड है जो बरसों से बेकार पड़े हैं। पिछले दिनों वैसे जगह को भी अधिकारियों को मिलाकर मुआयना करवा दिया गया है। जल्द उम्मीद है वह सब भी काम की शुरुआत कर दी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment