नदी के उफान से बहा पुल का डायवर्सन,5 गांव का सम्पर्क समाप्त

SHARE:


Ravi shankar sharma:-

मोकामा के घोसवारी प्रखंड स्थित त्रिमूहान गांव में बगदादी नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण त्रिमुहान स्थित डायवर्सन टूट गया जिससे 5 गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है.
दरअसल त्रिमूहान और मोहनपुर गांव के बीच बनने वाले पुल का डायवर्सन नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद तेज बहाव में बह गया जिस वजह से त्रिमूहान और गोरियारी के 5 गांव का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से समाप्त हो गया है. जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, घोसवारी अंचलाधिकारी उमेश शर्मा ने स्थल निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही है.
Byte :- ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment