युवक सकुशल बरामद,अपहरण करने वाले सभी बदमाश गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

ज़िले में आईपीएल में सट्टा हारने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपए फिरौती के लिए युवक का बाज़ार से अपहरण किया। अपहरण के महज 24 घंटे के भीतर अलौदिया गांव के खेत से बरामद कर लिया है। 5 अपराह्रणकर्ता दो मोबाइल व पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार हुआ। जिसमें एक अभियुक्त नाबालिग बताया जाता है। वहीं, घटना के संबंध में सदर DySP मो. शिब्ली नोमानी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी मिथलेश यादव ने 11 की शाम को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने अज्ञात के खिलाफ़ बेटे का अपहरण कर फिरौती के लिए अपहरणकर्ताओं ने लड़के के फ़ोन कर मांगा की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्परता दिखाते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से टीम गठित कर युवक को अलौदिया गांव के निकट चौर नदी के पास से सकुशल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास पल्सर बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है

बाइट डॉ. शिब्ली नोमानी, सदर DySP

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Leave a Comment

और पढ़ें