भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा- उद्घाटन से पूर्व ही अस्पताल भवन में दरारें!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट!

जीरो टॉलरेंस स्थापित करने को लेकर नितीश सरकार भले ही कट्टबद्ध है जिसको लेकर लगतार कार्यवाई चल भी रही है बावजूद इसके इस सरकार के कर्मी व कार्य कराने वाले ठेकेदार भ्रष्टाचार कि पराकाष्ठा का इतिहास लिख रहे हैं । जिसका एक उदाहरण मोतिहारी से सामने आया है ।

ये मामला जिले के ढाका अनुमंडलीय अस्पताल का है जहाँ अस्पताल कैंपस में ही मरीजो के लिये 50 बेड का अस्पताल निर्माण कराया जा रहा है ।
BMSICL विभाग के तहत लगबग 18 करोड़ के लागत से इस भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22-9 – 2020 को खुद किया था । इस अस्पताल के भवन को बनाकर रंग रोगन कर अंतिम रूप दे दिया गया है बस इसमे इंस्टूमेंट लगाकर सरकार को सुपुर्द करना है । लेकिन इस बीच हमारे रिपोर्टर की नजर जब इस आलीशान भवन पर पड़ी तो इस खोखले भवन का पोल खुल गया ।
जरा आप भी देखिये नव निर्मित ये आलीशान अस्पताल किसे मौत को दावत दे रहा है । उद्घाटन से पहले ही इस बिल्डिंग में मोटी मोटी दरारें पड़ गई है । चारो तरफ से दिवार फट गया है । अगर इसमे मरीज को रखा जाए तो इलाज से भले वो स्वस्थ हो जाए पर इस भवन में दबकर जरूर कोई बड़ी घटना उसके साथ हो सकती है ।

क्योंकि इस अस्पताल को अब पैच कर ऊपर से पेंट कर विभाग को सुपुर्द करने का प्रयास चल रहा है ।
सबसे बड़ी बात तो इसमें ये है कि जहाँ इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है उसके इर्द गिर्द कई अधिकारियो का आवास है बावजूद इसके ये लूट का कार्य चल रहा है । हलाकि इस मामले की जानकारी जब हमारे रिपोर्टर ने सिविलसर्जन को दिया तो वे चकित हो गए । साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जएगी और अगर मामला सत्य पाया गया तो वैल्डिंग को नहीं लिया जाएगा । लेकिन जिस तरह से अस्पताल कैम्पस में मरीजो के लिए इस भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है और अधिकारियो के सामने इस लूट खसोट मचा हुआ है बावजूद इसके अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं । ऐसी परिस्थिति में कई सवाल खड़ा होता है । ऐसे में देखने वाली बात होगी की आगे क्या कार्यवाई होती है । ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं । लेकिन आगे इसमे क्या कार्यवाई होती है देखने वाली बात होगी ।

Join us on:

Leave a Comment