धीरज शर्मा के साथ निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर शनिवार की रात ही रविवार की सुबह तक जाम लगा रहा परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा कई परीक्षार्थियों को तो मोटरसाइकिल से विक्रमशिला पुल पार कराया गया जिससे वह बीपीएससी की परीक्षा सेंटर पर समय तक पहुंच सके। कल सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी भी काफी परेशान दिखे।
जाम में ऐंबुलेंस सहित कई आवश्यक सेवा के वाहनों को भी फंसा देखा गया. जाम का असर सेतु पथ पर भी देखा गया. जाह्नवी चौक से लेकर तेतरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। बताते चलें कि जाम का मुख्य कारण ओवरटेक है वाहन चालक ओवरटेक करते हैं और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होती है जिसके चलते जाम लग जाती है।छोटे वाहन और कुछ बड़े वाहनों द्वारा ओवरटेक करने के कारण पुल पर या संपर्क पथ पर जाम लग जा रहा है।




