निलाम्बूज कुमार झा
भागलपुर पुलिस द्वारा 26 बोतल ईंगलिश शराब के साथ महिला सहित सात अवैध शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी,कि झारखंड के गोड्डा जिले के हनवारा से अवैध शराब कारोबारीयों द्वारा इंगलिश शराब की खैप को भागलपुर लाया जा रहा है, जिसके आधार पर विधि-व्यवस्था डीएसपी डाॅक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी,और 26 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ महिला सहित सात अवैध शराब कारोबारी को दर- परत- दर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,वहीं बायपास टीओपी थाना में डीएसपी डाॅक्टर गौरव कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित छापेमारी करते हुए हनवारा से लाये जा रहे अंग्रेजी शराब के साथ सुबह बाय पास टीओपी थाना क्षेत्र के खिरीबाँध से रंजन कुमार,अर्जून कुमार,इन्दु देवी,को गिरफ्तार किया गया,वहीं गिरफ्तार तीनों के निशानदेही पर दर -परत- दर कई अन्य जगहों से महिला सहित संलिप्त कुल सात अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर सफ्लायर्स के एक बडी़ चैन को तोड डाला है,जबकि सफ्लायर्स के एक बडी़ चैन को पुलिस जल्द खुलासा करेगी।




