मोकामा:- 1 नाव, 4 हाइवा और 1 ट्रैक्टर जब्त!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

अवैध खनन और ढुलाई के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है !
सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर मराँची थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गंगा से सफेद बालू का खनन और धुलाई करते एक नाव और एक ट्रैक्टर को जप्त कर लिया।
इसके साथ ही मराँची उत्तरी पंचायत के मुखिया गौरव कुमार और ग्रामीणों के द्वारा चार हाईवा, जो पुल निर्माण कार्य में ओवरलोड चल रहा था, जिससे मिट्टी सड़क पर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिखर रहा था और मिट्टी की मोटी परत जमा हो गई थी उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जिसे मराँची थाना अध्यक्ष ने जप्त कर खनन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
पिछले दिनों इस अवैध खनन और ढुलाई के कारण हाथीदह और मराँची थाना क्षेत्र में 1 दर्जन से अधिक सड़क हादसे हुए हैं जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं ।
मोकामा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य कमल किशोर प्रसाद और मराँची उत्तरी के मुखिया गौरव कुमार को भी चोटें आई हैं।
पुलिस को उस वक्त भी लिखित शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस ने तब इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया था।

बाइट:- गौरव कुमार (मुखिया)

Join us on:

Leave a Comment