प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में कल शाम महज 500 रूपए रंगदारी नहीं देने पर केला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल कुख्यात बदमाश मोहम्मद महबूब उर्फ कंगारू को चार साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया पिस्तौल कारतूस और खोखा भी बरामद किया है। दरअसल सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कल शाम केला कारोबारी मोहम्मद अबूल फतेहपुर चौक पर था तभी 5 बदमाशों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई जिसने हत्या में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार कंगारू पर 5 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी और मृतक पड़ोसी है और दोनों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद था और आरोपी ने रंगदारी की भी मांग की थी इसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में कंगारू और उसके साथी मोहम्मद सनोवर, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद मासूम और मोहम्मद सद्दाम शामिल है , सभी की गिरफ्तारी सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने सिमरिया इलाके से की है। एसपी ने कहा कि जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




